अलवर में जयंती कार्यक्रम के तहत रक्तदान, सम्मान और रैली सहित कई आयोजन
अलवर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल से 7 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अलवर जिला सैनी महासभा, राष्ट्रीय सैनी सभा एवं सैनी समाज विद्यार्थी उन्नत शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होंगे।
शुक्रवार को अशोका होटल मनु मार्ग में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शिक्षण संस्थान अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक विकास बेरवाल ने इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रमों की शुरुआत रक्तदान और सम्मान समारोह से
उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को रिवाज रिसोर्ट में सुबह 9:15 बजे रक्तदान शिविर, 10:15 बजे प्रतिभावान सम्मान समारोह तथा दोपहर में स्वरुचि भोज का आयोजन किया जाएगा।
पूरे सप्ताह सामाजिक और सेवा गतिविधियों की श्रृंखला
कार्यक्रमों की श्रृंखला में 6 अप्रैल को वृक्षारोपण, 7 अप्रैल को गो सवामणि, 8 अप्रैल को राजकीय विद्यालय में निशुल्क स्टेशनरी वितरण और 9 अप्रैल को अलवर जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दीपदान और विशाल रैली के साथ होगा समापन
10 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर दीपदान और आतिशबाजी का आयोजन होगा। वहीं 11 अप्रैल को मावली माता मंदिर मोहिना बाबा की प्याऊ से झांकियों सहित विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी।
प्रेस वार्ता में अलवर जिला सैनी महासभा अध्यक्ष अनिल सैनी, प्रेम कलावत, कमल सैनी, हुकमाराम सैनी, दशरथ सैनी और बाबूलाल सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज में शिक्षा, सेवा और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


