अलवर में गुड फ्राइडे पर सेंट एंड्रयूज चर्च में श्रद्धा के साथ हुई प्रार्थना सभा
अलवर। ईसाई समुदाय द्वारा गुड फ्राइडे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेंट एंड्रयूज चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
चर्च के लीडर विलियमसन बसरा ने बताया कि इस दिन प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च में पादरी द्वारा विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु के ‘सात वचनों’ पर विस्तार से मनन किया गया। इन वचनों के माध्यम से जीवन में प्रेम, क्षमा, त्याग और सेवा की भावना अपनाने का संदेश दिया गया।
बताया गया कि यह समय ईसाई समुदाय के लिए ‘पवित्र सप्ताह’ का हिस्सा होता है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के अंतिम दिनों और उनके बलिदान को स्मरण किया जाता है। इस सप्ताह को समुदाय द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


