More
    Homeराजस्थानअलवरडीएसपी कार्यालय के पास नशे में पड़ा कांस्टेबल, एसपी ने लिया सख्त...

    डीएसपी कार्यालय के पास नशे में पड़ा कांस्टेबल, एसपी ने लिया सख्त एक्शन

    पुलिस की छवि धूमिल करने पर कार्रवाई, कांस्टेबल निलंबित

    मिशनसच न्यूज,  कठूमर | वीडियो वायरल होने के बाद अलवर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए कठूमर थाना क्षेत्र की टीकरी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल शिवचरण को लाइन हाजिर कर मुख्यालय अलवर पुलिस लाइन भेज दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को कांस्टेबल शिवचरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह नगर भरतपुर स्थित डीएसपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर बेशुध अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो में नगर पुलिस द्वारा उसे उठाकर गाड़ी में ले जाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया।

    वीडियो वायरल होने पर अलवर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कठूमर थानाधिकारी सुनील टॉक से तत्काल रिपोर्ट तलब की। जांच रिपोर्ट में कांस्टेबल शिवचरण के शराब के नशे में बेशुध होकर पड़े होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कांस्टेबल का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे निलंबित करते हुए मुख्यालय अलवर पुलिस लाइन कर दिया गया।

    इस संबंध में अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही, अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here