More
    Homeराजस्थानअलवरडॉ. वीरेंद्र विद्रोही की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

    डॉ. वीरेंद्र विद्रोही की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

    कंपनी बाग अलवर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में साथियों ने संस्था को पुनर्जीवित करने का किया ऐलान,संस्था भवन को कब्जामुक्त कराने का लिया संकल्प

    मिशनसच न्यूज, अलवर। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं मत्स्य मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान अलवर के संस्थापक सदस्य रहे संघर्षशील साथी डॉ. वीरेंद्र विद्रोही की तृतीय पुण्यतिथि कंपनी बाग, अलवर में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई।

    सभा में वक्ताओं ने बताया कि मत्स्य मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान के निजी भवन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर ताले लगाए हुए हैं, जिसके कारण संस्था की गतिविधियां ठप पड़ी हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी साथियों ने संकल्प लिया कि संस्था के भवन को कब्जा करने वालों के चंगुल से मुक्त कराकर संस्था को पुनर्जीवित किया जाएगा तथा जिन लोगों ने संस्था में अनियमितताएं की हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

    सभा में डॉ. वीरेंद्र विद्रोही के सामाजिक संघर्षों और शिक्षा व विकास के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। उपस्थित साथियों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

    श्रद्धांजलि सभा में शौकत अली, अशोक गुगनानी, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र माथुर, देवेंद्र चौहान, अवधेश गौतम, वीरेंद्र क्रांतिकारी, श्रीमती अनीता यादव, धर्मवीर यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here