More
    Homeराजस्थानअलवरडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को वन राज्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को वन राज्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    अलवर में पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश, युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान

    अलवर। राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को अलवर के टेल्को सर्किल स्थित साईं मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

    इस अवसर पर वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित किया तथा एक प्रखर राजनीतिज्ञ के रूप में देश को नई दिशा देने का कार्य किया।

    युवाओं से राष्ट्रसेवा का आह्वान

    वन राज्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ देशहित में आगे बढ़ना चाहिए।

    कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सतीश यादव, सोनू चौधरी, पंडित जलेसिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, प्रबुद्धजन एवं आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here