अलवर में सेवा शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ और समस्याओं का मौके पर समाधान, कई वार्डों और ग्राम पंचायतों में होंगे आयोजन
अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से अलवर जिले में 7 जुलाई को विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों में नागरिकों की विभिन्न परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इन वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
7 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 45, 46 एवं 47, नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 18, खेडली के वार्ड 22, बहादुरपुर के वार्ड 17 एवं 18, रामगढ़ के वार्ड 26 एवं 27, नौगांव के वार्ड 16, कठूमर के वार्ड 16, थानागाजी के वार्ड 18, मालाखेड़ा के वार्ड 16, गोविंदगढ़ के वार्ड 16, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 16 तथा राजगढ़ के वार्ड 33 एवं 34 के लिए संबंधित नगर निकाय कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त यूआईटी क्षेत्र के लिए सेवा शिविर लगाया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में अलवर तहसील की ग्राम पंचायत चिकानी एवं कैरवाजाट, कठूमर की दांतिया एवं जाडला, लक्ष्मणगढ़ की घाट, मालाखेड़ा की बडेर एवं चौमू, रामगढ़ की बहाला, प्रतापगढ़ की झिरी, राजगढ़ की नाथलवाड़ा एवं राजपुरबड़ा तथा रैणी तहसील की छिलोडी ग्राम पंचायत में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान कराएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


