More
    Homeराजस्थानअलवरढाई हजार कपड़ों का वितरण, मरीजों और परिजनों को पौष्टिक खिचड़ी

    ढाई हजार कपड़ों का वितरण, मरीजों और परिजनों को पौष्टिक खिचड़ी

    कपड़े और खिचड़ी पाकर मरीजों के परिजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी नजर आई 

    मिशनसच न्यूज, अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन एवं डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की ओर से शनिवार को राजकीय सामान्य चिकित्सालय परिसर में सेवा एवं संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सुदूर गांवों से उपचार के लिए आए मरीजों के परिजनों को गर्म एवं सामान्य मिलाकर करीब ढाई हजार कपड़ों का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को सुबह के नाश्ते में पौष्टिक, गर्म खिचड़ी भी वितरित की गई।

    सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को राहत मिली। कपड़े और खिचड़ी पाकर मरीजों के परिजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हजरती, मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा, सौरभ कालरा, कार्यक्रम संयोजिका रेखा महलावत, सौर गायत्री परिवार से प्रतिभा सिंह सहित डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की टीम के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर कपड़े वितरित किए और खिचड़ी बांटी।

    इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका रेखा महलावत ने बताया कि आने वाले दिनों में राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उनके बेड पर ही महिलाओं को गर्म शॉल वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में भी जरूरतमंदों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सर्दी के मौसम में किसी को परेशानी न हो।

    नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि इस सर्दी के मौसम में कंबल और शॉल वितरण का विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए।

    युवा समाजसेवी सौरभ कालरा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास उपयोग में न आने वाले लेकिन अच्छे और गर्म कपड़े हों, तो वे इसकी सूचना संस्था को दें, ताकि उन कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी साथियों, चिकित्सालय प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशुतोष शर्मा, प्रवीन बत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सेवा, सहयोग और संवेदना से परिपूर्ण यह आयोजन जरूरतमंदों के लिए सर्दी में बड़ी राहत साबित हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here