More
    Homeराजस्थानभरतपुरतपस्वी संत रामशरणदास महाराज की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रीराम कथा व रामलीला...

    तपस्वी संत रामशरणदास महाराज की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रीराम कथा व रामलीला का शुभारंभ

    कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ, 7 मार्च तक संत समागम, श्रीराम यज्ञ एवं भंडारे सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

    भरतपुर। श्री लटूरियां हनुमान भक्त मंडल एवं तपस्वी बाबा रामशरणदास महाराज के शिष्यों द्वारा सेवर-आगरा बाईपास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे प्राचीन श्री लटूरियां हनुमान आश्रम पर तपस्वी संत रामशरणदास महाराज की 29वीं पुण्यतिथि एवं श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा और रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 फरवरी को कलश यात्रा एवं रामलीला के साथ हुआ, जो 7 मार्च तक जारी रहेगा।

    आश्रम में आयोजित कार्यक्रम महंत भानूदास महाराज एवं संत मनीरामदास महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। श्रीमद्भागवत विद्यापीठ अयोध्या के कथा वाचक तुलसीदास नव्य न्यायाचार्य ने कथा के दौरान कहा कि रामकथा श्रवण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार से मानव जीवन सफल एवं कष्टमुक्त बनता है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से मानव, संत एवं मूक-बधिर प्राणियों की सेवा को परम भक्ति बताया।

    कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम की कथा धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। जब धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ता है, तब ईश्वर मानव रूप में अवतार लेकर दुष्टों का अंत करते हैं और समस्त प्राणियों की रक्षा करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के गुणगान एवं जाप के माध्यम से जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।

    महंत भानूदास महाराज एवं संत मनीरामदास महाराज ने बताया कि 26 फरवरी से 7 मार्च तक श्रीराम कथा, रामलीला एवं संत दर्शन के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 6 मार्च को कथा एवं रामलीला का समापन होगा, जबकि 7 मार्च को संत समागम, श्रीराम यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन संत मनीरामदास महाराज को महंत की उपाधि भी प्रदान की जाएगी।

    कार्यक्रम में भरतपुर शहर सहित आसपास के गांवों एवं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब एवं गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से संत एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। संत समागम में हिमालय क्षेत्र के महामंडलेश्वर अभिरामदास एवं अयोध्या के महंत रामदास सहित अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, पुष्कर, जनकपुरी, बनारस, प्रयागराज एवं गोवर्धन के संत प्रवचन देंगे।

    इस अवसर पर आश्रम के महंत भानूदास महाराज, संत मनीरामदास महाराज, गुजरात के संत रामदास महाराज, समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, जेवीवीएनएल निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता हेमराज गोयल, डोरीलाल शर्मा, दिनेश चंद, ईश्वरी सैनी एवं छतर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here