More
    Homeराजस्थानअलवरतिजारा: अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    तिजारा: अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    पीपलाना गांव के पहाड़ की ओर ले जा रहे थे 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट

    तिजारा, ।
    शेखपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन में उपयोग होने वाले विस्फोटक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली।

    थानाधिकारी लोकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध खनन के लिए उपयोग में लिए जाने वाले विस्फोटक सामग्री लेकर पीपलाना गांव के पहाड़ की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस जाब्ता त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचा और संदिग्धों को पकड़ा।

    पुलिस ने देखा कि दो व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों में कुछ सामग्री लेकर कच्चे रास्ते से पहाड़ की ओर बढ़ रहे हैं। संदेह होने पर जब उन्हें रोका और कट्टों की जांच की गई तो उनमें से करीब 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और SOD (सोडियम डायनामाइट) जैसी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

    पूछताछ पर दोनों की पहचान जुबेर खां पुत्र साहबदीन एवं अजरूदीन पुत्र साहबदीन मेव, निवासी पीपलाना गांव, के रूप में हुई। दोनों के पास कोई लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं था।

    विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    पुलिस ने नियमानुसार विस्फोटक पदार्थ जब्त कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम (ख) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की तलाश भी की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here