More
    Homeराजस्थानअलवरतिजारा के सरहेटा गांव में 'वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत...

    तिजारा के सरहेटा गांव में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत बावड़ी का जीर्णोद्धार और पौधरोपण

    तिजारा। राज्य सरकार की ओर से संचालित वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को तिजारा उपखण्ड के ग्राम सरहेटा में सार्वजनिक बावड़ी के जीर्णोद्धार एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार के सानिध्य में ग्रामीणों और अधिकारियों द्वारा श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की गई, साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

    इस अवसर पर बरगद, पीपल, शीशम और नीम जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जल स्रोतों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

    उपखंड अधिकारी ने दिया संदेश

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण और वृक्षारोपण ही पर्यावरण बचाने के सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने ग्रामीणों और अधिकारियों से अपील की कि वे परंपरागत जल स्रोतों जैसे बावड़ियों और तालाबों के संरक्षण के लिए नियमित प्रयास करें।

    अधिकारियों व ग्रामीणों की भागीदारी

    कार्यक्रम में विकास अधिकारी रामदयाल, प्रधान पंचायत समिति तिजारा जयप्रकाश यादव, ग्राम सरपंच सरहेटा, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र मीणा, साहून सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here