गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे विधायक, नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में भी पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील
तिजारा। पंचायत चुनाव को लेकर तिजारा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में समर्थन देने और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विधायक बालकनाथ योगी ने बिछाला, बिनोलिया, सालाहेड़ा, इसरोधा, लुहादेरा, बिरामपुर, बामनढेही, रामबास झोपड़ी और शेखरपुर अहीर सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव में समर्थन जुटाने की अपील
जनसंपर्क के दौरान महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव की बारी है। उन्होंने लोगों से भाजपा के प्रति अपने समर्थन और विश्वास को आगे भी बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास व्यक्त करेगी और गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। उन्होंने भाजपा की जीत के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
विधानसभा क्षेत्र में जारी रहेगा जनसंपर्क
विधायक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव को लेकर तिजारा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा और चुनाव में भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


