गौशाला में काम करने वाले मोहनलाल की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में जुटी टीम
नौगांवा। क्षेत्र के पड़ावदा गांव स्थित गौशाला में कार्यरत मोहनलाल की संदिग्ध मौत के मामले में नौगांवा थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की गई और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को परिवादी भगवानदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके छोटे भाई मोहनलाल की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गौशाला में काम करता था मृतक
परिवादी के अनुसार, मोहनलाल पड़ावदा गांव स्थित गौशाला में काम करता था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने मामले में संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में हिमांशु पुत्र गोपाल सिंह, निवासी गांव कैररु , थाना तोसाम , जिला भिवानी (हरियाणा), उम्र 19 वर्ष तथा वेदांत उर्फ प्रीत पुत्र गजेंद्रपाल सिंह सिंह, निवासी गांव दबथला, थाना परीक्षितगढ़, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश), उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अलवर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और रामगढ़ के अधिकारियों के सुपरविजन तथा नौगांवा थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई में थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव, एएसआई राजीव, एएसआई दयाराम, एएसआई देवेंद्र, मुनीश कानि., रामगोपाल कानि. और राजेश कानि. सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

