More
    Homeराजस्थानअलवरतिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी- बंगाल में भाजपा की जीत सत्य और...

    तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी- बंगाल में भाजपा की जीत सत्य और सनातन की विजय

    अलवर में बोले तिजारा विधायक, भूपेंद्र यादव ने चुनाव प्रभारी के रूप में निभाई निर्णायक भूमिका

    अलवर। तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को सत्य, सनातन और प्रधानमंत्री के विजन की विजय बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने चुनाव प्रभारी के रूप में वहां भाजपा संगठन को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाई।

    महंत बालकनाथ योगी रविवार सुबह अलवर के हसन खां मेवात नगर स्थित बाबा मस्तनाथ जनसेवनम् भवन में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आगंतुकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने कहा कि ये परिणाम केवल भाजपा और एनडीए गठबंधन के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के विकास और उन्नति के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद कम्युनिस्ट और बाद में टीएमसी शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में जनता पर अत्याचार हुए और हिंदू सनातन परंपरा को भी नुकसान पहुंचा।

    महंत बालकनाथ ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक मेहनत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्र उत्थान के विजन को घर-घर तक पहुंचाया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने अपने जीवन का बलिदान भी दिया।

    उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता सरकार के अत्याचारों से मुक्ति पाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

    महंत बालकनाथ ने कहा कि यह अलवर के लिए गर्व की बात है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पश्चिम बंगाल चुनाव के प्रभारी रहे। उन्होंने बूथ स्तर तक जाकर भाजपा संगठन को मजबूत किया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया।

    उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में भूपेंद्र यादव की भूमिका निर्णायक रही और आज बंगाल की प्रत्येक विधानसभा में अलवर के नाम की चर्चा हो रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here