More
    Homeराजस्थानअलवरतिरंगा मेला व प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया अवलोकन, खरीदारी कर बढ़ाया...

    तिरंगा मेला व प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया अवलोकन, खरीदारी कर बढ़ाया महिलाओं का हौसला

    कलेक्टर ने तिरंगा थीम वाले सेल्फी प्वॉइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं

    खैरथल। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में सोमवार को तिरंगा मेला व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों की स्टॉलें लगाईं।
    जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने मेले का अवलोकन कर विभिन्न वस्तुएं खरीदीं और समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने तिरंगा थीम वाले सेल्फी प्वॉइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।
    प्रदर्शनी में लाख के चूड़े, साबुन, मिट्टी की मूर्तियां, डिजाइनर जूतियां, जूट बैग समेत कई हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। स्कूली छात्रों द्वारा बनाई गई तिरंगा पेंटिंग्स भी विशेष आकर्षण रहीं।
    अवलोकन के दौरान उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, खंड विकास अधिकारी संजय यादव, एडीओ अनिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here