More
    Homeराजस्थानअलवरतुलसी पूजन व क्रिसमस डे पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्ण...

    तुलसी पूजन व क्रिसमस डे पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्ण आयोजन

    स्कूल के बच्चों को पढ़ाया नैतिक मूल्यों का पाठ 

    मिशनसच न्यूज, खैरथल। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, खैरथल द्वारा स्वामी लीलाशाह कुटिया, वल्लभग्राम में तुलसी पूजन एवं क्रिसमस डे का संयुक्त आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निर्देशक दीनदयाल गुप्ता ने विद्यार्थियों को तुलसी माता की महिमा, उनके जीवन में महत्व तथा क्रिसमस पर्व के उद्देश्य और उसके संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों, प्रेम, सेवा, भाईचारे और प्रकृति संरक्षण के महत्व को अपनाने की प्रेरणा दी।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। नन्हे-मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज के आकर्षक परिधानों में सज-धज कर कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ मस्ती की, विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों में भाग लिया और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों का उत्साह और उमंग कार्यक्रम के दौरान देखते ही बन रही थी।

    कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में विद्यालय स्टाफ ज्योति गुप्ता, पायल वासुदेव, दिव्या कारवानी, निकिता, नेहा शर्मा सहित अन्य शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here