More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में कलेक्टर का दौरा, आमजन की परिवेदनाएं सुनी

    थानागाजी में कलेक्टर का दौरा, आमजन की परिवेदनाएं सुनी

    कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने  दौरे के दौरान किले, नगर वन और थाना प्रतापगढ़ का किया निरीक्षण

    थानागाजी। अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बुधवार को थानागाजी कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा उपखंड अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में आमजन की परिवेदनाएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    दौरे की शुरुआत में जिला कलेक्टर ने उदयनाथ धाम क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां प्रस्तावित नगर वन विकसित किए जाने की योजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र के समुचित विकास और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक थानागाजी किले का भी निरीक्षण किया। किले परिसर में गंदगी मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसके बाद जिला कलेक्टर अंगारी गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने पूर्व में किए गए वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया और पौधों की देखभाल तथा संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंगारी गांव से रवाना होकर उन्होंने पुलिस थाना प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला शौचालय की व्यवस्था नहीं होने पर थाना अधिकारी को जल्द से जल्द महिला शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा बजट सत्र में प्रतापगढ़ किले के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रस्तावों के संबंध में भी जानकारी ली।

    इसके बाद जिला कलेक्टर ने थानागाजी उपखंड अधिकारी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान उन्होंने आमजन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को भी सुना।

    जनसुनवाई के दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल पतालिया ने नगर पालिका थानागाजी में पूर्व में हुए विकास कार्यों में कथित धांधली की जांच करवाने के लिए जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपा। वहीं पूर्व वार्ड पार्षद राजेंद्र शर्मा ने नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित रूप से नियमों के विपरीत स्वीकृत किए गए लाभार्थियों की जांच कराने की मांग करते हुए शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि मंदिर माफी की भूमि, खसरा संख्या 1084 तथा गैर मुमकिन रास्ते की भूमि पर भी लाभार्थियों को योजना में शामिल किया गया है, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

    इसके अलावा पंडित दिनेश शर्मा ने मंदिर माफी की भूमि और मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    जिला कलेक्टर के इस दौरे के दौरान उपखंड अधिकारी सविता शर्मा, पुलिस वृत अधिकारी इंदु लोधी, तहसीलदार मोहित पंचोली, प्रतापगढ़ तहसीलदार दाताराम गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here