More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में किसानों को बीज किट वितरण, दलहन उत्पादन को बढ़ावा

    थानागाजी में किसानों को बीज किट वितरण, दलहन उत्पादन को बढ़ावा

    प्रशिक्षण के साथ किसानों को 5 किलो उन्नत बीज और 4 किलो खाद किट दी गई

    थानागाजी। जिले में किसानों के उत्थान एवं दलहन फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुहारचौगान गांव स्थित अटल सेवा केंद्र पर मूंग विशेष प्रदर्शन योजना के अंतर्गत 25 चयनित कृषकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अलवर के माननीय सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    अतिथियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

    कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर खंडेलवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    उन्नत खेती तकनीक की दी जानकारी

    कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा के वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, जैविक खाद के उपयोग तथा उत्पादन बढ़ाने के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

    कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की सलाह दी।

    बीज व खाद किट का वितरण

    कार्यक्रम के दौरान सभी 25 चयनित कृषकों को 5 किलो उन्नत मूंग बीज एवं 4 किलो जैविक खाद की निःशुल्क किट वितरित की गई। इस पहल को क्षेत्र में दलहन उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। किसानों ने भी सरकार की इस योजना की सराहना की।

    विशेषज्ञों का मानना है कि उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से क्षेत्र में मूंग उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here