More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी में युवती की संदिग्ध मौत

    थानागाजी में युवती की संदिग्ध मौत

    जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    थानागाजी। अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान देवकी पुत्री दुलीचंद मीणा, निवासी गुढ़ा चुरानी के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    थानागाजी थाने के एएसआई रमेश चंद्र के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

    प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवती द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here