More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार में आग लगने से 5...

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले

    अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया

    अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण हादसा हो गया। चलती कार में अचानक आग लगने से कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

    कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनी कार

    डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार, हादसा रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 के निकट हुआ। दिल्ली से कोटा की ओर जा रही कार में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।

    देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वाहन कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गया।

    तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष की मौत

    हादसे में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाओं, एक बच्ची और एक पुरुष की मौत हो गई। सभी वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे।

    वहीं कार चालक विनोद कुमार मेहर ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया।

    राहगीरों की सूचना पर पहुंची राहत टीम

    घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और राजस्थान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और एसएचओ नेकीराम ने राहत कार्य शुरू कराया।

    दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में आग पर काबू पाया गया।

    गंभीर हालत में चालक को किया रेफर

    घायल चालक को पहले पिनान सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज अलवर के सामान्य अस्पताल में जारी है।

    एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

    घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस फिलहाल हादसे में मारे गए लोगों की पहचान और आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

    प्रारंभिक जांच में आग लगने के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस और तकनीकी टीम सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here