More
    Homeराजस्थानअलवरभीषण गर्मी में बेजुबानों के मसीहा बने संतोष कैरव, पेड़ों पर बांधे...

    भीषण गर्मी में बेजुबानों के मसीहा बने संतोष कैरव, पेड़ों पर बांधे परिंडे

    बसेठ गांव में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कैरव ने भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधकर रोज ताजा पानी भरने की अनूठी पहल शुरू की

    कठूमर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कठूमर ब्लॉक के बसेठ गांव से मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कैरव ने मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए गांव में कई स्थानों पर पेड़ों पर मिट्टी के परिंडे बांधे हैं।

    गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में संतोष कैरव ने गांव के छायादार पेड़ों पर एक दर्जन से अधिक परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की है।

    संतोष कैरव केवल परिंडे लगाकर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने रोजाना उन्हें साफ करने और ताजा पानी भरने का संकल्प भी लिया है। वे प्रतिदिन सभी परिंडों में जाकर पानी बदलते हैं ताकि पक्षियों को स्वच्छ और शुद्ध पानी मिल सके।

    अक्सर लोग केवल फोटो खिंचवाने के लिए परिंडे लगाते हैं, लेकिन बाद में उनकी देखभाल नहीं करते। वहीं संतोष कैरव बिना किसी दिखावे के लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उनकी इस पहल की गांव में हर कोई सराहना कर रहा है।

    संतोष कैरव का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की एक-एक बूंद बेजुबान पक्षियों के लिए जीवनदायिनी होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाएं और नियमित रूप से उनमें पानी भरें।

    ग्रामीणों का कहना है कि संतोष कैरव की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। इससे न केवल पक्षियों को राहत मिल रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी फैल रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here