More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े वाहन से टकराया ट्रक

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े वाहन से टकराया ट्रक

    एक्सप्रेसवे पर रैणी क्षेत्र में दर्दनाक दुर्घटना, चालक की मौके पर मौत

    रैणी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के कारण उसका ट्रक आगे खड़े वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयास से क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान साजिद पुत्र निवासी थाना नगीना, जिला नूंह (मेवात), हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गुजरात के राजकोट से ट्रक लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेनेज 141 के पास यह हादसा हो गया।

    प्रथम दृष्टया जांच में दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी की यात्रा और तेज रफ्तार के दौरान थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

    हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में मार्ग को सुचारू कर दिया गया। रैणी थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here