More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नींद की झपकी से तीन युवकों की...

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नींद की झपकी से तीन युवकों की मौत

    एक्सप्रेस-वे बड़ौदामेव क्षेत्र में खड़े ट्रक से भिड़ी कार, एक युवक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

    अलवर। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के हादरहेड़ा गांव के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार कार चालक को कथित रूप से नींद की झपकी आने से कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ौदामेव थाना पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

    गंभीर रूप से घायल युवक संदीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के मलकर्ई गांव निवासी गुरप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मशीन चलाने का कार्य करते थे और काम खत्म होने के बाद कार से वापस पंजाब लौट रहे थे।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लंबे सफर के दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। बड़ौदामेव थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here