More
    Homeदेवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय टहला में अतिरिक्त कार्य के लिए महिला शिक्षकों...

    देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय टहला में अतिरिक्त कार्य के लिए महिला शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित

    20 जून तक कर सकेंगी आवेदन, चयनित शिक्षकों को मिलेगा 5 हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त मानदेय

    अलवर। राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय, टहला के छात्रावास में अतिरिक्त कार्य के लिए शिक्षा विभाग की इच्छुक महिला शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिला शिक्षक 20 जून तक आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभागीय छात्रावास में अतिरिक्त दायित्व निभाने वाली शिक्षा विभाग की महिला शिक्षकों को विभागीय निर्देशों के अनुसार 5,000 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला शिक्षक निर्धारित तिथि तक राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय, टहला में आवेदन कर सकती हैं। इस संबंध में पात्रता, प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

    विद्यालय प्रशासन ने योग्य एवं इच्छुक महिला शिक्षकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि छात्रावास संचालन एवं छात्राओं की देखरेख से जुड़े अतिरिक्त कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here