उदयपुर-प्रतापगढ़ दौरे के बीच धरियावद में कांग्रेस सम्मेलन में जूली का संबोधन, नेताओं की रही मौजूदगी
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इन दिनों उदयपुर, प्रतापगढ़ और धरियावद के दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे धरियावद के धामनिया गांव पहुंचे, जहां अज्ञात बीमारी से दिवंगत हुए बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर दुख प्रकट किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद हैं और सरकार को गंभीरता से इसकी जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
धरियावद पहुंचने से पहले जूली उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने धरियावद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और उन्हें मजबूती से उठाएं।
बताया गया कि शाम को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रतापगढ़ में आयोजित नरेगा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, जहां वे रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
इस दौरान उनके साथ विधायक अर्जुन बामणिया, पूर्व विधायक नगराज मीणा, रामलाल मीणा, कांग्रेस नेता हनुमान सिंह बोयडा सहित सलूंबर और प्रतापगढ़ के वर्तमान जिलाध्यक्ष व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


