More
    Homeराजस्थानअलवरनई कार्यकारिणी के साथ कायस्थ नंदिनी का नया संकल्प, महिलाओं की भागीदारी...

    नई कार्यकारिणी के साथ कायस्थ नंदिनी का नया संकल्प, महिलाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष फोकस

    अलवर में कार्यकारिणी का विमोचन, सामाजिक सरोकारों और संगठन को मजबूत बनाने की बनी रणनीति

    अलवर। कायस्थ नंदिनी, जिला अलवर द्वारा नवीन कार्यकारिणी का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नेहा सक्सेना को जिला अध्यक्ष, पूर्व भटनागर को महामंत्री, श्रेष्ठा कुलश्रेष्ठ को उपाध्यक्ष, सोनल श्रीवास्तव को प्रचार-प्रसार मंत्री, चांदनी माथुर को कोषाध्यक्ष, शानू माथुर को सांस्कृतिक मंत्री तथा वर्षा माथुर को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

    इसके साथ ही अम्बे सक्सेना, इंदु श्रीवास्तव एवं संगीता माथुर को संगठन की संरक्षिका के रूप में मनोनीत किया गया।

    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने, संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

    नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।

    कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here