More
    Homeराजस्थानअलवरजगन्नाथ मेले में सेवा का संगम, कायस्थ समाज ने जीत लिया श्रद्धालुओं...

    जगन्नाथ मेले में सेवा का संगम, कायस्थ समाज ने जीत लिया श्रद्धालुओं का दिल

    मेले में शीतल जल प्याऊ लगाकर हजारों श्रद्धालुओं की सेवा, चित्रगुप्त वंश मंच की पहल बनी आकर्षण का केंद्र

    अलवर। भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर अलवर में कायस्थ समाज एवं चित्रगुप्त वंश मंच के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निःशुल्क शीतल जल प्याऊ लगाई गई। मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने शीतल पेयजल ग्रहण कर इस सेवा का लाभ उठाया तथा समाज की इस पहल की सराहना की।

    इस सेवा कार्य का संचालन संयोजक राजू माथुर एवं अध्यक्ष अविनाश माथुर के नेतृत्व में किया गया। दोनों पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समाज के कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया।

    मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए पहुंचे। गर्म मौसम को देखते हुए लगाए गए जल प्याऊ से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। समाज के कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना के साथ लगातार पेयजल वितरण किया।

    इस अवसर पर अजीत माथुर, नरेंद्र माथुर, नवल भटनागर, अजय माथुर, अतुल सक्सेना, दिनेश माथुर, डॉ. हरबंस माथुर, सुबोध माथुर, विजय कुमार माथुर, उदित माथुर, निकिता माथुर एवं मिष्टी माथुर सहित अनेक समाजबंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

    कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में जनसेवा का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए समाज भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here