नवरात्र उत्सव में मंदिरों में पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दिए निर्देश
अलवर। वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर करणी माता मंदिर, श्री चक्रधारी हनुमान जी मंदिर, बाला किला स्थित श्री राम मंदिर एवं काली माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए करणी माता मेले का विधिवत शुभारंभ भी किया।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने करणी माता मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। सभी व्यवस्थाएं सुगम और सुचारु रूप से संचालित रहें। उन्होंने कहा कि अरावली की तलहटी में स्थित मां करणी माता का मंदिर पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण है।
उन्होंने यह भी बताया कि वन क्षेत्र में होने के कारण यहां बाघ-बाघिन की आवाजाही रहती है, जिसकी वन विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ऐसे में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते समय सतर्क और सावधान रहें। इस दौरान उन्होंने करणी माता रोड पर अपने दैनिक पौधारोपण संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
नव संवत्सर पर तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने घंटाघर पर नागरिकों को नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र स्थापना के अवसर पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही जगन्नाथ मंदिर परिसर से राजस्थान पुजारी महासंघ द्वारा आयोजित भव्य कलश यात्रा को ध्वजा लहराकर रवाना किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


