More
    Homeराजस्थानखैरथलनिःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, रसगन में मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

    निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, रसगन में मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

    रसगन में चिकित्सा शिविर 21 जून को, नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन की रहेगी सुविधा

    खैरथल। जिला अंधता निवारण समिति अलवर के तत्वावधान में 21 जून 2026 (रविवार) को रसगन में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्वर्गीय श्रीमती मीरा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर तिलक सेवा समिति रसगन के सहयोग से तिलक बाल विद्या विहार स्कूल, रसगन (खैरथल) में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

    समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। जरूरतमंद मरीजों को रियायती दरों पर नजर के चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

    मोतियाबिंद मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

    शिविर के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका चयन कर श्रॉफ धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, अलवर शाखा में सुप्रसिद्ध डॉ. श्रॉफ एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान मरीजों के रहने, भोजन और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

    मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं

    आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों और उनके परिजनों के लिए नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। समिति ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here