राहत को लेकर उम्मीद: गुणवत्तापूर्ण निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग
अलवर। रेल विकास संघर्ष समिति अलवर के अध्यक्ष कमल कान्त खड़िया एवं उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने शुक्रवार को निर्माणाधीन कालीमोरी अंडरपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा आमजन की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान समिति पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से अंडरपास निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से क्षेत्रवासियों को यातायात संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।
समिति पदाधिकारियों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात भी कही। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।
रेल विकास संघर्ष समिति ने विश्वास जताया कि अंडरपास का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय नागरिकों को जाम और रेलवे फाटक पर होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिलेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

