More
    Homeराजनीतिकांग्रेस के राष्टीय महासचिव जितेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष जूली ने कार्यकर्ताओं...

    कांग्रेस के राष्टीय महासचिव जितेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष जूली ने कार्यकर्ताओं से यह क्या कह दिया, लातों के भूत बातों से नहीं मानते, अब ईंट का जबाव पत्थर से देने का समय आ गया 

    अलवर। कांग्रेस के राष्टीय महासचिव जितेन्द्र​ सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को अलवर के मिनी सचिवालय के बाहर आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आजादी, गरीबों, मजदूरों, महिला सम्मान, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर एक और लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। लातों के भूत बातों से नहीं मानते, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब ईंट का जबाव पत्थर देने के लिए तैयार रहना होगा।

    कांग्रेस के राष्टीय महासचिव जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी कांग्रेस के खून और डीएनए में हैं। कांग्रेस ने पहले भी आजादी की लड़ाई लड़ी है। जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए चुनाव में वोट दिया है, इस कारण उनके हितों की लड़ाई लड़ना कांग्रेस का दायित्व है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक और लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।

    भाजपा सरकार की नीति और नीयत साफ नहीं  

    कांग्रेस के राष्टीय महासचिव सिंह ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार के सभी इंजन फेल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में राजस्थान की जनता से बड़े— बड़े वादे किए, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर में शांति आने की बात की, लेकिन देश में सैनिक शहीद हो रहे हैं। अग्निवीर जैसी योजना में युवाओं और सैनिकों के सम्मान का ध्यान नहीं रखा गया। अग्निवीरों को बोर्डर पर भेजा रहा है, लेकिन उनके परिवार और मान सम्मान की चिंता नहीं है। मोदी सरकार ने देश की रक्षा को लेकर जो कार्य किया है, वह घातक है। जितेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत विदेश नीति के चलते बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, रूस एवं पड़ोस के अन्य देश भारत से दूर होते जा रहे हैं। चीन भारत के पड़ोसी देशों में पैठ बना चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में अफसर सरकार चला रहे हैं। खुद मंत्री व मुख्यमंत्री को पता नहीं उनके विभाग में क्या चल रहा है।

    कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरना होगा— जूली

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि  यह सरकार शांतिपूर्ण धरनों से डरने वाली नहीं है। यह सरकार बातों से नहीं, लातों से मानने वाली है, इस कारण संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने राज्य व केन्द्र सरकार पर संविधान विरोधी, संविधान को कमजोर करने और संविधान को तोड़ने का आरोप भी लगाया। जूली ने राज्य सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप भी लगाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कहा कि अयोध्या में राममंदिर हो या नया लोकसभा भवन, सड़क या पुल जिनका भी उन्होंने उदघाटन किया, उनमें किसी में पानी टपक रहा तो, कोई सड़कें धंस गई और पुल बह गए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here