More
    Homeराज्यराजस्थानराज्यसभा में कौन जाएगा, गणित बिठाने में जुटे नेता, एक सीट को...

    राज्यसभा में कौन जाएगा, गणित बिठाने में जुटे नेता, एक सीट को लेकर भाजपा व कांग्रेस में होगी जोर आजमाइश 

    जयपुर। राज्यसभा की खाली हुई एक सीट को भरने के लिए बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसमें राजस्थान की एक सीट शामिल है जो कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। वेणुगोपाल का कार्यकाल 21 जून 2026 तक का था, लेकिन केरल की अलाप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। सीट खाली होने के बाद अब नियमानुसार छह माह के अंदर उपचुनाव होना है।

    नोटिफिकेशन 14 अगस्त को होगा जारी

    चुनाव आयोग के अनुसार, 14 अगस्त को राज्य सभा की एक सीट के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 21 अगस्त तक चलेगी। वहीं 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहता है तो 27 अगस्त तक ले सकेगा। जरूरत होने पर 3 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और फिर शाम 5 बजे नतीजा जारी कर दिया जाएगा।

    भाजपा का पलड़ा भारी

    राजस्थान में इस बार राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है। कारण है कि प्रदेश में भाजपा के 115 विधायक है, जबकि इंडिया गठबंधन के सदस्यों की संख्या 74 है। इस कारण राज्यसभा चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति दिखाई पड़ रही है। राजस्थान से कांग्रेस की राज्यसभा में एक सीट कम होने की संभावना है। यदि राज्यसभा चुनाव में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो यह सीट भाजपा की झोली में जाना तय माना जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के पास राज्यसभा की बराबर 5—5 सीटें हो जाएंगी। वर्तमान में राजस्थान की 10 राज्यसभा सीटों में से 6 कांग्रेस के पास, जबकि 4 भाजपा के पास हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here