More
    Homeराजस्थानखैरथलपरिचय सम्मेलन में जुटे पंजाबी समाज के युवक-युवती

    परिचय सम्मेलन में जुटे पंजाबी समाज के युवक-युवती

    परिचय सम्मेलन से मजबूत होंगे सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते

    खैरथल-तिजारा। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी अलवर एवं जिला पंजाबी समाज समिति खैरथल-तिजारा के संयुक्त तत्वावधान में पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजिक एकता और पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराना तथा पारिवारिक एवं सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाना रहा। सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों ने आपसी परिचय के साथ संवाद स्थापित किया। परिवारों ने एक-दूसरे के विचारों को समझते हुए भविष्य में रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक चर्चा की।

    आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के परिचय सम्मेलन समाज में मेल-मिलाप, सहयोग और नई पीढ़ी के लिए बेहतर संभावनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सामंजस्य और एकता को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।

    जिला प्रवक्ता पंकज खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में भाजपा नेता अशोक डाटा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष दिवान चंद सेतिया, खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, खैरथल अध्यक्ष भारत गुलायनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इसके अलावा अलवर शहर वेलफेयर सोसायटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, मुखी गोविंद सोनी, किशनगढ़ अध्यक्ष हेमंत भूगड़ा, भिवाड़ी से जगदीश अदलखा, अनिल वाधवा, डॉ. सागर अरोड़ा, तिजारा पंजाबी समाज अध्यक्ष दीपक बरेजा, सुराबास के सचिव गौरव वासुदेव, कोषाध्यक्ष मेघराज अदलखा, कश्मीरी लाल छाबड़ा सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही, ताकि समाज में एकता, सहयोग और रिश्तों की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here