More
    Homeराजस्थानअलवरपाँच साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर चेयरमैन व पार्षदों का विदाई...

    पाँच साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर चेयरमैन व पार्षदों का विदाई समारोह आयोजित

    नगरपालिका अधिकारी-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

    किशनगढ़ बास। नगरपालिका चेयरमैन तारामणि सिंघल सहित पार्षदों का पाँच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर शनिवार को नगर पालिका की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन एवं पार्षदों का सम्मान कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

    समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन तारामणि सिंघल ने पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्होंने पहली बार कदम रखा और सभी को साथ लेकर कार्य किया, इसी कारण क्षेत्र में विकास कार्य संभव हो पाए।

    इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राहुल अग्रवाल एवं वरिष्ठ लेखाकार सुरेश शर्मा ने चेयरमैन तारामणि सिंघल, संरक्षक सतीश सिंघल, उमेश कान्त वशिष्ठ तथा नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात सभी पार्षदों को भी नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

    ईओ राहुल अग्रवाल ने चेयरमैन तारामणि सिंघल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन के प्रति हमदर्दी और विकास की सोच को केंद्र में रखकर किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। वरिष्ठ लेखाकार सुरेश शर्मा ने कहा कि अपने 30 वर्षों के सेवाकाल में यह पाँच वर्षीय कार्यकाल सबसे सहयोगपूर्ण रहा, जिसमें चेयरमैन एवं सभी पार्षदों का सकारात्मक सहयोग मिला। नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव ने भी इस कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

    चेयरमैन तारामणि सिंघल के पाँच वर्ष के कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिनमें लगभग 3000 पट्टों का वितरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करना, जाम की समस्या को दूर कर नया बस स्टैंड शुरू कराना, महाराणा प्रताप नगर में गाड़िया लुहारों को पट्टे देकर बसाना तथा राजकीय महिला महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

    विदाई समारोह में पार्षद तेजसिंह सैनी, मनीष लख्याणी, मीनाक्षी मित्तल, नितन यादव, मनीष रोहित यादव, शिवचरण, धर्मी, नत्थीराम सैनी, हेमेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, राजेश देवी, अर्जुन, शांति देवी, सतीश यादव, सतीश जांगिड़, सीमा मनु शर्मा, हीरू हरवानी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here