More
    Homeराजस्थानअलवरमोरोड़ी में ट्रैक्टर की सीट पर मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव,...

    मोरोड़ी में ट्रैक्टर की सीट पर मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

    कुएं पर जाने की बात कहकर रात में घर से निकला था तोताराम, सुबह निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर मिला शव

    बानसूर। हरसौरा थाना क्षेत्र के मोरोड़ी गांव में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर की मुख्य सीट पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोरोड़ी निवासी 48 वर्षीय तोताराम पुत्र बिशम्बर दयाल के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

    जानकारी के अनुसार तोताराम बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर से कुएं पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका शव निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित खड़े ट्रैक्टर की सीट पर मिला। मृतक का मकान घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

    सुबह शव मिलने की सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बानसूर की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

    पैर, आंख और कमर पर मिले चोट के निशान

    हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि मोरोड़ी में निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर की सीट पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

    थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के पैर, आंख और कमर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

    घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here