More
    Homeराजस्थानजयपुरपांच दिन के दौरे के बाद विधानसभा पहुंचे टीकाराम जूली, 8 जिलों...

    पांच दिन के दौरे के बाद विधानसभा पहुंचे टीकाराम जूली, 8 जिलों में किया व्यापक जनसंपर्क

    जयपुर में जूली ने संभाला कामकाज, दौरे के दौरान जनसुनवाई और सभाओं में रखी अपनी बात

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पांच दिन के मैराथन दौरे के बाद जयपुर पहुंचे और विधानसभा में लंबित कार्यों को निपटाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 8 जिलों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

    नेता प्रतिपक्ष जूली ने अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान ब्यावर, पाली, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, राजसमंद और अजमेर जिलों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सभाएं, सम्मेलन और जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद किया।

    जूली ने अपने दौरे के दौरान ‘संगठन बढ़ाओ—लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

    दौरे के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखते हुए सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थानों पर प्रेस वार्ताओं के माध्यम से सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए।

    नेता प्रतिपक्ष जूली धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लालपुरा गांव भी पहुंचे, जहां अज्ञात बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

    जयपुर लौटने के बाद जूली ने विधानसभा में लंबित कार्यों को निपटाते हुए आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी मंथन किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here