More
    Homeराजस्थानभरतपुरपानी, रोजगार और खेती के सवालों पर हलैना में किसान सम्मेलन 18...

    पानी, रोजगार और खेती के सवालों पर हलैना में किसान सम्मेलन 18 फरवरी को

    गांव-गांव जनसम्पर्क कर सम्मेलन के लिए पीले चावल बांट रहे किसान नेता इन्दल सिंह जाट

    हलैना। पानी, रोजगार और खेती-किसानी से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आगामी 18 फरवरी को कस्बा हलैना में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के तहत किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

    इन्दल सिंह जाट ने ग्राम तिलचिवी, न्यामदपुर और बेरी के नगला सहित कई गांवों में किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अब तक पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है, जबकि पूरे जिले में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है और बाणगंगा नदी सूखी पड़ी है।

    उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इससे किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं और कर्जदार होते जा रहे हैं।

    किसान नेता ने कहा कि सम्मेलन में भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से किसानों को होने वाले संभावित नुकसान पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि नीतिगत फैसलों का सीधा असर किसानों की आय और आजीविका पर पड़ता है, इसलिए इन मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाना जरूरी है।

    जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को हलैना के निडर पार्क में आयोजित होने वाले इस किसान सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी, पूर्व सांसद पंडित रामकिशन, किसान नेता इन्दल सिंह जाट और मोहन सिंह गुर्जर सहित कई प्रमुख नेता किसानों को संबोधित करेंगे।

    क्षेत्र में सम्मेलन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में किसान और युवा कार्यक्रम में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

    जनसम्पर्क अभियान के दौरान भरत सिंह तिलचिवी, पत्रकार अशोक फौजदार, खूबी राम मीणा, दयाराम सिंह, समय सिंह, बबलू सैनी, विशनलाल जाटव, पप्पू जाटव सहित कई लोग मौजूद रहे और गांवों में पीले चावल वितरित किए गए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here