कार्यक्रम से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – http://पुलक सागर जी के अवतरण दिवस पर आयोजन, चिकित्सा शिविर के साथ सेवा https://missionsach.com/पुलक-सागर-जी-के-अवतरण-दिवस.html
जयपुर में आचार्य पुलक सागर महाराज के 56वें अवतरण दिवस पर हुए धार्मिक आयोजन, भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ विधान
जयपुर। परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के 56वें अवतरण दिवस महोत्सव के अवसर पर पुलक मंच परिवार महारानी फार्म की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ पुलक पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया। 9 मई से प्रारंभ हुए इस आयोजन का शुभारंभ पुलक मंच की प्रार्थना के साथ हुआ।
गायत्री नगर महारानी फार्म स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में 11 मई को दोपहर 1 बजे से चौंसठ रिद्धी विधान का आयोजन किया गया। यह विधान विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक बीना टोंग्या एवं अनिता बड़जात्या रहीं।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती लता सोगानी एवं अनिल गदिया परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। विधान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लेते हुए चौसठ रिद्धी विधान एवं आचार्य पुलक सागर महाराज की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने आचार्य श्री द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान और धार्मिक जागरूकता पर प्रकाश डाला। वहीं प्रदीप जैन बाकलीवाल एवं बीना टोंग्या ने भी आचार्य श्री के प्रति अपनी विनयांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर महाराज ने सावला नगर से ऑनलाइन माध्यम से संपूर्ण जैन समाज को आशीर्वाद प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के संदेश को श्रद्धापूर्वक सुना।
आयोजन में मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय सोगानी, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या, अनिल टोंग्या, सुरेश जैन निर्मल, प्रदीप बाकलीवाल, सुनील रावका, राजकुमार बाकलीवाल, कमल मालपुरा वाले, सुरेश जैन एवं महावीर सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बाकलीवाल ने किया, जबकि आभार शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


