More
    Homeराजस्थानअलवरपूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अगला चुनाव लड़ने को लेकर यह बोली—...

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अगला चुनाव लड़ने को लेकर यह बोली— पार्टी का कप्तान तय करेगा

    अलवर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं टीवी सीरियल की अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने आगामी चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि यह उनकी पार्टी का कप्तान तय करेगा। वैसे भी खिलाड़ी केवल नए कीर्तिमान के बारे में सोचता है, उसे टीम में किस नम्बर पर खेलना यह उसका कप्तान ही तय करता है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को अलवर के एलआईआईटी कॉलेज में सांसद खेल उत्सव के तहत आयोजित बालिकाओं के समर कैम्प का उदघाटन कर पत्रकारों से बात कर रही थी।

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खेल व खिलाडियों को बढावा देने की भावना को दूरदराज ग्रामीण अंचल के खिलाडियों को सांसद खेल उत्सव जैसे आयोजन में मौका देने का काम केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि खेल जैसे प्रतियोगी आयोजन को उत्सव का रूप दिया जो कि समाज को जोडने व महिला उत्थान का संदेश देता है। भाजपा नेता ने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को न केवल खेलने का मौका दिया गया, बल्कि देश के श्रेष्ठ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण का भी अवसर दिया जा रहा है। साथ ही इन खेलों में विभिन्न खेलों की स्पर्धाओं के साथ दिव्यांग खिलाडियों को भी मौका दिया गया। यह हर वर्ग को मौका देने का श्रेष्ठ उदाहरण है। प्रशिक्षण में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए देश-दुनिया में नाम करने वाले प्रसिद्ध खिलाडी भी यहां आकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इन खेलों में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन का आयोजन कराया जा रहा है यह भी सराहनीय कदम है।
    खिलाड़ियों से किया संवाद
    अलवर सांसद खेल उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बालिका समर कैम्प में प्रशिक्षण लेने वाली 300 खिलाड़ियों से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संवाद कर खेलों के दौरान रहे उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने सानवी के सवाल के जवाब पर कहा कि मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए अन्य लोगों को आगे बढने में मदद करनी चाहिए। वहीं कोमल सैनी के सवाल के जवाब पर कहा कि पूर्ण मनोयोग से प्रयास करने पर सफलता निश्चित है। इन दोनों खिलाडियों ने कहा कि अलवर जैसी जगह पर हम ग्रामीण क्षेत्र की लडकियों को अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने मौका दिया है। ईरानी ने खिलाडियों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित कर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अनुशासन और निरन्तर मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल व पढाई का तालमेल बनाएं।
    अलवर निवासी पूर्व क्रिकेट खिलाडी गगनदीप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया के नारे को धरातल पर उतारने के लिए भूपेन्द्र यादव द्वारा अलवर सांसद खेल उत्सव का आयोजन कराने के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने जिले के खिलाड़ियों के लिए इस आयोजन को बेहतरीन प्लेटफार्म बताया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here