More
    Homeराजस्थानजयपुरपूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, एसीबी का बड़ा एक्शन

    पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, एसीबी का बड़ा एक्शन

    जयपुर घोटाले में JJM मामले को लेकर पूर्व मंत्री पर कार्रवाई

    जयपुर। महेश जोशी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके जयपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। करीब 900 करोड़ रुपए के बताए जा रहे इस घोटाले में एसीबी की विशेष जांच टीम (SIT) लगातार कार्रवाई कर रही है।

    सूत्रों के अनुसार एसीबी की टीम बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सैन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंची। पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई। हिरासत में लेने के बाद महेश जोशी को मेडिकल जांच के लिए जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें एसीबी मुख्यालय पहुंचाकर पूछताछ की गई।

    गिरफ्तारी के दौरान महेश जोशी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।” साथ ही उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया।

    बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी वाले दिन उनकी शादी की सालगिरह भी थी और सुबह मंदिर दर्शन का कार्यक्रम तय था। एसीबी अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद उन्होंने घर के पास स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया, जिसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई।

    मीडिया से बातचीत के दौरान जोशी ने दावा किया कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही किसी प्रकार की पूछताछ की गई थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने उन्हें विधायक और सांसद बनाकर जो विश्वास जताया है, वे उस भरोसे पर खरे उतरेंगे।

    यह पूरा मामला जल जीवन मिशन योजना में कथित फर्जी टेंडर और भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार कुछ निजी कंपनियों ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर करोड़ों रुपए के टेंडर हासिल किए थे। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गईं।

    इस प्रकरण में एसीबी पहले ही कई अधिकारियों और कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महेश जोशी को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले वर्ष वे कई महीनों तक जेल में रहे थे और बाद में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी।

    गौरतलब है कि हाल ही में जलदाय विभाग के पूर्व एसीएस सुबोध अग्रवाल को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद जेजेएम घोटाला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here