More
    Homeराजस्थानखैरथलपेयजल कनेक्शनों के बाद सड़कों पर रह गए गड्ढे, वार्डवासियों ने उठाए...

    पेयजल कनेक्शनों के बाद सड़कों पर रह गए गड्ढे, वार्डवासियों ने उठाए सवाल

    बरसात से पहले गड्ढे भरवाने की मांग, वार्ड 29 के लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

    खैरथल। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 में पेयजल कनेक्शन के नाम पर सड़कों को बार-बार खोदे जाने और बाद में उन्हें ठीक नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। वार्डवासियों का कहना है कि विभाग द्वारा कनेक्शन तो दे दिए जाते हैं, लेकिन सड़क पर बने गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी कोई नहीं निभाता, जिससे आमजन को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

    सड़कों के गड्ढे नहीं भरने से लोग परेशान
    सड़कों के गड्ढे नहीं भरने से लोग परेशान

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि पेयजल कनेक्शन के लिए जगह-जगह सड़कें तोड़ी जाती हैं। कई बार यह भी स्पष्ट नहीं होता कि दिए जा रहे कनेक्शन वैध हैं या अवैध। लोगों का आरोप है कि कनेक्शन के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं रहता, जिससे कार्यों की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं।

    वर्षों से पड़े हैं कई गड्ढे

    वार्डवासियों के अनुसार कई स्थानों पर वर्षों पहले खोदे गए गड्ढे आज तक नहीं भरे गए हैं। बरसात के मौसम में इनमें पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

    नियमों की अनदेखी का आरोप

    नागरिकों का कहना है कि सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी विभाग को सड़क काटने से पहले संबंधित स्थानीय निकाय से अनुमति लेनी होती है तथा कार्य पूरा होने के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करना अनिवार्य होता है। लेकिन खैरथल में इन नियमों का प्रभावी पालन नहीं किया जा रहा है।

    प्रशासन से की समयबद्ध कार्रवाई की मांग

    वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए तथा खुले पड़े सभी गड्ढों को निर्धारित समय सीमा में भरवाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दौरान हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

    इस अवसर पर वार्ड निवासी आकाश त्रिवेदी, दीपक गणेश, लोकेश, अशोक, राधे सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई कर राहत दिलाने की मांग की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here