More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ापोस्टर प्रतियोगिता में पॉलिथीन छोड़ो, पर्यावरण बचाओ का संदेश

    पोस्टर प्रतियोगिता में पॉलिथीन छोड़ो, पर्यावरण बचाओ का संदेश

    प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण पर छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    भीलवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापू नगर में ‘पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 45 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों की सुरक्षा का संदेश दिया।

    प्रतियोगिता के दौरान इंटेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े के थैलों को अपनाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, पुराने वृक्षों को संरक्षित रखने तथा पशु-पक्षियों एवं पहाड़ों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने नदियों और तालाबों को अतिक्रमण एवं गंदगी से मुक्त रखने का भी आह्वान किया।

    पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पेड़-पौधों, वन्य जीवों, प्रकृति तथा उनमें निवास करने वाले जीव-जंतुओं का सजीव एवं कल्पनाशील चित्रण किया। रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

    प्रतियोगिता में पीएमश्री बापू नगर बालिका विद्यालय सहित 10 से अधिक विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य सुनीता नानकानी, डॉ. ओम कुमारी चौहान, प्रतियोगिता प्रभारी अमर ज्योति तथा सीओ गाइड कांता धोबी का विशेष सहयोग रहा।

    प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डिंपल ने प्रथम, तारा रेगर ने द्वितीय तथा मनीषा कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में वंशिका लखानी प्रथम, गायत्री धाकड़ द्वितीय और खुशी जाट तृतीय स्थान पर रहीं।

    अंत में विजेता प्रतिभागियों को इंटेक की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here