कठूमर प्रशासन की कार्रवाई में 500 मीटर रास्ता हुआ साफ
कठूमर। तसई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रस्तावित 24.5 फीट चौड़ी अटल प्रगति पथ के निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार करीब 800 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था। प्रशासन की ओर से पहले तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
बुधवार को पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध होते ही प्रशासन ने अभियान शुरू किया और करीब 500 मीटर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही।
कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने व्यवधान डालने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने समझाइश के जरिए स्थिति को नियंत्रित बनाए रखा।
अभियान में ग्राम विकास अधिकारी गुरु प्रसाद यादव, पटवारी हीरल चौधरी, कठूमर थाना अधिकारी सुनील टोक, विजय चंदेल सहित करीब 35 पुलिसकर्मी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

