More
    Homeराजस्थानजयपुर"बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह" वाली कहावत पूरी...

    “बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह” वाली कहावत पूरी तरह चरितार्थ हो रही है- जूली

    पेपर लीक विवाद में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र-राज्य सरकार को घेरा

    जयपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और भाजपा सरकार इस मामले में जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है।

    टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता सीबीआई हिरासत में यह स्वीकार कर रहे हैं कि “बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वे बड़े लोग कौन हैं, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

    उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। जूली ने कहा कि देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

    नेता प्रतिपक्ष ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान को भी संवेदनहीन बताया। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े गंभीर मामले को “कोई बड़ी बात नहीं” बताना युवाओं की भावनाओं के साथ अन्याय है।

    टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो नेता पहले पेपर लीक मामलों पर लगातार बयान देते थे, अब देश की सबसे बड़ी परीक्षा में गड़बड़ी होने पर मौन साधे हुए हैं।

    जूली ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों को न्याय दिलाया जाए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here