More
    Homeराजस्थानअलवरबन्नाराम मीणा के जन्मदिवस कार्यक्रम में पहुंचे संजय शर्मा, स्वस्थ जीवन की...

    बन्नाराम मीणा के जन्मदिवस कार्यक्रम में पहुंचे संजय शर्मा, स्वस्थ जीवन की कामना की

    परबैणी में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री ने की शिरकत, अलवर के आधारभूत विकास को बताया प्राथमिकता

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को राजगढ़ के ग्राम परबैणी पहुंचकर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बन्नाराम मीणा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

    कार्यक्रम के दौरान वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के मार्गदर्शन में अलवर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचे और लोगों को आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों।

    इस जन्मदिवस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और बन्नाराम मीणा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here