चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, विजेताओं का होगा सम्मान
मिशनसच न्यूज, अलवर। चंद्रशेखर आजाद विकास संस्थान की बैठक में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 27 फरवरी को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
संस्थान सचिव लोकेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 8 फरवरी 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे नेहरू उद्यान, एस.पी. निवास के सामने स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय “चंद्रशेखर आजाद और आजादी का आंदोलन” रखा गया है।
प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 4 जूनियर, कक्षा 5 से 8 मिडिल तथा कक्षा 9 से 12 सीनियर वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। सफल प्रतिभागियों को 27 फरवरी को आयोजित मुख्य बलिदान दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान द्वारा गठित आयोजन समिति में संयोजक सुधीर अग्रवाल, कमल कुमार सैनी, प्रवक्ता मुकेश पटेल तथा समिति सदस्य सतीश अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, उमेश गोपालिया, अनुज माथुर, गोविंद शर्मा, महेंद्र सैनी और मनोज प्रधान को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संस्थान पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

