मेले में श्रद्धालुओं के बीच सहभागिता, रैवाणा में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा
बहरोड़। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैवाणा गांव में आयोजित श्री श्री 1008 योगीराज बाबा रामस्वरूपदास जी महाराज दादूपंथी के भव्य मेले एवं भंडारे में बुधवार को भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मेले और भंडारे में सहभागिता करते हुए सेवा भाव से समय बिताया तथा ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत जसवंत सिंह जी महाराज थे।
डॉ. मोहित ने बाबा रामस्वरूपदास जी महाराज के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने रैवाणा गांव के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव की अनुशंसा पर विधायक कोष से 5 लाख रुपये की घोषणा भी की।
डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।
मेले एवं भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान जयवीर भाटी ने लोकगीतों के माध्यम से बाबा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
डॉ. मोहित ने आयोजन समिति और ग्रामीणों द्वारा की गई व्यवस्थाओं, अनुशासन और सेवा भाव की सराहना की।
इस मौके पर लीलाराम सरपंच रैवाणा, अनिल पूर्व सरपंच रैवाणा, नवरतन सरपंच दौसोद, भूपसिंह सरपंच कायसा, देशराज उपसरपंच, राजेंद्र पूर्व सरपंच, सुनील यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष माजरी, डॉ. जगत, दीपक राघव, हवासिंह, मोनू खोहरी, दिनेश, मुन्ना सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


