More
    Homeराजस्थानखैरथलयोगी ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं

    योगी ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं

    महंत बालकनाथ योगी ने युवाओं से हिंदू नव वर्ष उत्साह से मनाने का किया आह्वान

    तिजारा। विधायक महंत बालकनाथ योगी ने विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रम को नियमित रखते हुए बुधवार को क्रमश: भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

    जनसुनवाई के दौरान लोगों ने पानी, बिजली, सफाई और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस पर महंत बालकनाथ योगी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने तिजारा में एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

    इस अवसर पर महंत बालकनाथ योगी ने युवाओं से हिंदू नव वर्ष को पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की पहचान और गौरव का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि विक्रम संवत के रूप में समय गणना की परंपरा सबसे पहले हमारी सनातन संस्कृति ने ही दुनिया को दी। इसके बाद ही विभिन्न स्थानों पर ऋतु परिवर्तन और कालगणना की पद्धतियों को समझा गया।

    विधायक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और बच्चों को हमारी वैज्ञानिक और व्यवहारिक पद्धति पर आधारित गौरवशाली सनातन परंपराओं को समझना चाहिए और उसे समाज के बीच अधिक से अधिक प्रचारित करना चाहिए।

    उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिकता के आडंबर में डूबे समाज तक सनातन संस्कृति के मूल्यों को पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here