देशभक्ति प्रस्तुतियों ने समारोह में बांधा समां
मिशनसच न्यूज अलवर। राजस्थान जन कल्याण समिति द्वारा संचालित राजस्थान ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बहाला (अलवर) में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के चेयरमैन योगेश मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय अध्यक्ष श्रीमती कमलेश शर्मा, निदेशक मनोज शर्मा एवं मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि योगेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए संविधान की गरिमा और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में लागू हुआ, जिसने देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी अपनी बात कहने का अधिकार दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राजस्थान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. यादव, राजस्थान एल.एस.ए. प्राचार्य डॉ. आर.के. सक्सेना, स्कूल प्राचार्या श्रीमती मन्जू गुप्ता सहित राजस्थान ग्रुप ऑफ एजुकेशन का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


