More
    Homeराजस्थानअलवरबारिश के बीच गहरे गड्ढे में धंसा पत्थरों से भरा ट्रैक्टर, लोगों...

    बारिश के बीच गहरे गड्ढे में धंसा पत्थरों से भरा ट्रैक्टर, लोगों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

    काली मोरी फाटक के पास पानी से ढका गड्ढा बना हादसे की वजह, जेसीबी से ट्रैक्टर निकालने का किया गया प्रयास

    अलवर। शहर के काली मोरी फाटक के पास शुक्रवार को बारिश के दौरान सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पानी भर जाने से पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर धंस गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर चालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया था, जिससे उसकी गहराई का अनुमान नहीं लग सका। जैसे ही पत्थरों से भरा ट्रैक्टर वहां से गुजरा, उसका पहिया करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में फंस गया और वाहन धंस गया।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस स्थान पर लंबे समय से गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसकी जानकारी कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।

    जेसीबी की मदद से निकाला गया ट्रैक्टर

    घटना के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया गया।

    स्थानीय नागरिक सतपाल और दिनेश कुमार ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र स्थायी समाधान करने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here