More
    Homeराजस्थानअलवरबास कृपाल नगर में बलदेव जी मंदिर का जीर्णोद्धार, पांच दिवसीय प्राण...

    बास कृपाल नगर में बलदेव जी मंदिर का जीर्णोद्धार, पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

    प्राण प्रतिष्ठा के साथ बास कृपाल नगर में 300 वर्ष पुराने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान

    अलवर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी बास कृपाल नगर में बलदेव जी महाराज मंदिर में शिव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा एवं जीर्णोद्धार समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित होगा।

    जानकारी के अनुसार, लगभग 300 वर्ष प्राचीन बलदेव जी महाराज मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प क्षेत्र के धर्मप्रेमियों द्वारा लिया गया था, जो अब पूर्ण होकर भव्य मंदिर के रूप में सामने आया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

    इस आयोजन में हरिद्वार से पधारे यज्ञ आचार्य गणेश जी के सान्निध्य में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। पूरे विधि-विधान के साथ शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

    कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

    आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन आयोजन में भाग लेने और बलदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here